मिहींपुरवा: साधूपुरवा के पास शीशम के पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
साधू पुरवा निवासी चंदू की 15 वर्षीय पुत्री ममता उर्फ मोहिनी का सोमवार की दोपहर शीशम के पेड़ में दुपट्टे से लटकता शव ग्रामीणों ने देखा, शव देखते ही हड़कंप मच गया। सूचना इलाकाई पुलिस को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। चौकी इंचार्ज वैवाही राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।