चूरू: चांदनी चौक से बूंटीया रोड़ पर भरे गंदे पानी से निजात की मांग, कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Nov 11, 2024 चूरू शहर के चांदनी चौक से बुटिया रोड तक भरने वाले गंदे पानी की निकासी व समस्या के स्थाई समाधान की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोग, जिनमें 10 वार्ड और 15 गांव के नागरिक शामिल हैं, इस समस्या का सामना कर रहे हैं।