गिरिडीह: मादक पदार्थों की तस्करी और अफीम खेती पर सख्त डीसी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश।
डीसी रामनिवास यादव ने मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक गुरुवार को 1 बजे समाहरणालय में की। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं इसकी खेती पर रोकथाम करने पर चर्चा किया गया तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने हेतु NCORD समिति के सभी सदस्यों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए।