इटावा: जसवंत नगर तहसील में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, शोषण की बात कही गई
Etawah, Etawah | Jun 3, 2025 जसवंतनगर तहसील में किसान संगठनों ने आज मंगलवार की दुपहर 3 बजे लगभग धरना प्रदर्शन किया। अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि नवीन गल्ला मंडी में बिचौलियों द्वारा उनका शोषण हो रहा है। मंडी में चल रहे पल्ला सिस्टम से उन्हें नुकसान हो रहा है।