अकलतरा: कोटमीसोनार गांव के क्रोकोडायल पार्क में मगरमच्छ देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़, एक आवाज में दौड़कर आते हैं मगरमच्छ
आपको बता दें, कोटमीसोनार का क्रोकोडायल पार्क, छग का एकमात्र पार्क है जहां 3 सौ से ज्यादा मगरमच्छ हैं। सबसे खास बात यह भी है कि यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ रहती है। छग के अलावा दूसरे प्रदेशों के पर्यटक मनोरम नजारा और क्रोकोडायल देखने पहुंचते हैं। कोटमीसोनार के सीताराम महाराज और मगरमच्छों की दोस्ती को कई दशक बीत गए है।