हल्द्वानी में आवारा गौवंश का आतंक एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बनकर सामने आया। लालकुआं के गौला रोड स्थित सेंचुरी गेट के पास देर रात दो सांडों की भीषण लड़ाई से इलाके में जबरदस्त हड़कंप मच गया। अचानक हुई भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि सड़के किनारे लगे सब्जियों के ठेले पलट गए, जबकि कई दोपहिया और चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान, दुकानदारों और राहगीरों में