झींझक कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऊइछा गांव निवासी विमला देवी ने एक ऐसे शिशु को जन्म दिया है,जो न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (एन.टी.डी.) नामक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त है। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने उसकी पहचान की और उच्च अधिकारियों को सूचित किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।