बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस के 1 घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया। आरोपी की पहचान नीरज उर्फ विरू के रूप में हुई है। उसके ऊपर पहले से स्नैचिंग, सेंधमारी, घरों में चोरी करने के आठ मामले चल रहे हैं।