हाथरस: चंदपा के गांव चितावर में खुशी की लहर, रेलवे सुरक्षा बल में सिपाही से कमांडिंग अधिकारी बने लाल बहादुर
चंदपा के गॉव चितावर में रविवार सुबह 10:30 बजे के लगभग ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली और ग्रामीणों ने ढोल बजाकर खुशियां मनाई दरअसल गांव के लाल बहादुर सिंह जो 34 साल पहले रेलवे सुरक्षा बल में सिपाही के पद पर नियुक्त हुए थे अब कमांडिंग अधिकारी बनाई गई हैं यह पद राज्यों में पुलिस अधीक्षक के बराबर होता है वह पुणे इंदौर एवं अहमदाबाद में रहे हैं