सरदारशहर: बीकानेर रोड रेलवे फाटक के पास पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, कार सहित 45.47 ग्राम हेरोइन ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
सरदारशहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 45.47 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम ने सरदारशहर-बीकानेर हाईवे पर रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर बीकानेर की ओर से आ रही एक टाटा हैरियर कार को रुकवाकर तलाशी ली।