थावे प्रखंड के थावे मंदिर परिसर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है। सारण डीआईजी निलेश कुमार ने गुरुवार की शाम चार बजे कहा कि पुलिस की लापरवाही सामने आई है।