उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास बैंक की सफीपुर शाखा में हुए प्रतिनिधि चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिशरण लाला को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे ब्लॉक सभागार में आयोजित चुनाव में उनके खिलाफ कोई अन्य नामांकन नहीं हुआ। चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। हरिशरण लाला ने कहा कि बैंक का उद्देश्य किसानों, युवाओं और