मंडला: कोतवाली थाना क्षेत्र के कुंभ स्थल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, युवती का शव भी बरामद
Mandla, Mandla | Mar 29, 2026 मंडला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, रविवार को शाम 4:00 बजे जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के एमसीसी ग्राउंड स्थित कुंभ स्थल का है, जहां एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान ज्वालाजी वार्ड निवासी अंकित उर्फ मंगल के रूप में की गई है।