मुरादाबाद: नागफनी थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर शहर के प्राचीन 84 घंटा मंदिर में सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
शहर के प्रमुख 84 घंटा मंदिर पर महाशिवरात्रि पर सुबह से भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। भारी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। साथ ही लोग शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि मंदिरों और उनके आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि पुलिस भी लगाई गई है।