गुण्डरदेही: गुण्डरदेही से धमतरी मुख्य मार्ग के ग्राम खल्लारी में ट्रक और हाईवा में हुई भिड़ंत, ट्रक चालक की हालत नाजुक
गुण्डरदेही से धमतरी मुख्य मार्ग केग्राम खल्लारी में आज एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक ख़ाली हाइवा वाहन जो गुण्डरदेही से धमतरी की ओर जा रहा था तो दूसरा वाहन धमतरी की ओर से माल लेकर आ रहा था तभी दोनों गाड़ियों में ग्राम खल्लारी केपास ज़ोरदार भिड़ंत हो गया गाड़ियों की स्थिति देखयह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दोनों गाड़ियों की स्पीड कितनी तेज़ होगी तभी तो ट्रक के सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है वही इस घटना में किसकी कितनी गलती है वह जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा फ़िलहाल घायल ट्रक चालक को अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उसका इलाज जारी है