समस्तीपुर: मोरदिवा में सड़क दुर्घटना में एक महिला की हुई मौत सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन
दरभंगा जिले की रहने वाली सुमित्रा देवी ने बताई कि उनकी गोतनी चंद्रकला देवी रोसरा से अपने ससुराल जा रही थी।मोरदिवा में सड़क दुर्घटना में वे जख्मी हो गई। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना कैसे हुई इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।