समस्तीपुर: सदर अस्पताल में बेहोशी के दौरान भर्ती कराए गए अज्ञात महिला की इलाज के दौरान हुई मौत जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर जिले के नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा बेहोशी की हालत में एक महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है।