बेंगाबाद: अहिल्यापुर थाना के चामिलिटी गांव में जमीन विवाद में चार लोगों को मारपीट कर घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चामिलिटी गांव में जमीन विवाद में चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों का इलाज शनिवार को 4 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलों में राजेश मंडल ,धनेश्वर मंडल ,अजय मंडल और रामजी मंडल शामिल हैं।बताया गया कि इन लोगों की एक पुस्तैनी जमीन है। उसी जमीन में ये लोग ट्रैक्टर से काम कर रहे थे।