पिछोर: पिछोर क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ व बिजली के खंभे गिरे
पिछोर क्षेत्र में आज रविवार शाम लगभग 6:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई।तेज तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से नुकसान की खबर है। अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ आंधी और तेज बारिश शुरू हो गई। बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।