उधवा: पूर्वी उधवा पंचायत में तीन दिवसीय वैदिक सत्संग महायज्ञ के लिए निकाली गई शोभायात्रा
उधवा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत भुदेव मंडल टोला के बजरंगी बली मंदिर के समीप आर्य समाज उधवा की ओर से तीन दिवसीय 26वां वार्षिक महोत्सव वैदिक सत्संग महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जानकारी के अनुसार आर्य समाज उधवा की ओर से शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे तीन दिवसीय वैदिक सत्संग महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।