मालथोन: नेशनल हाईवे-44 पर सकरी नकटा पुलिया से टकराया कंटेनर, बड़ा हादसा टला
Malthon, Sagar | May 12, 2026 मालथौन। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित नकटा पुलिया एक बार फिर हादसों का केंद्र बन गई है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया की रैलिंग से जा टकराया और हवा में लटक गया। गनीमत रही कि कंटेनर पुलिया के नीचे नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।सकरी पुलिया बनी हादसों की सबब ।