भोरे: भोरे में नहर किनारे मिल रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी, सड़क बना मंडप
भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव के पास नहर किनारे सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे प्रेमी जोड़े आपस में मिल रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और हंगामा करने लगे। इस दौरान मारपीट की घटना भी सामने आई है। ग्रामीणों ने फिर सड़क पर मंडप बनाकर प्रेमी जोड़ों की शादी कर दी। बताया जा रहा है कि महरा देवर गांव का युवक और युवती जगतदारी बनकटा कि रहने वाली बताई जा रही।