जमुनहा: तिवारी गांव चौराहे पर मिक्सर मशीन विद्युत लाइन से टकराई, 5 लोग झुलसे
थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र के तिवारी गांव चौराहे पर सोमवार शाम मिक्सर मशीन अचानक पीछे की तरफ चल पड़ी, वही बगल से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गई। जिससे पांच मजदूर झुलसकर घायल हो गए।आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से तीन को मल्हीपुर सीएससी में भर्ती कराया जहां दवा उपचार शुरू हुआ। वही दो को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया।