औरैया: ग्राम क्योटरा में बिजली की सप्लाई में उतार-चढ़ाव से घर में लगी आग, लाखों का सामान और नकदी जलकर हुआ नष्ट
ग्राम क्योंटरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर विद्युत आपूर्ति में अचानक हुए उतार-चढ़ाव से एक मकान में शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में घर का लाखों रुपये का सामान, जेवरात और नकदी जलकर राख हो गई। घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे महेन्द्र मिश्रा के घर में ह