चित्रकूट में एकतरफ़ा प्यार में सनकी युवक से शादी करने से मना करना लड़की को भारी पड़ गया है,सनकी युवक ने लड़की के गले में फरसे से हमला कर उसे घायल कर दिया है , गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से लड़की के अच्छे इलाज के लिए निजीअस्पताल रेफर कराया है,पूरे मामले में SP चित्रकूट ने मंगलवार शाम7 :30 बजे बयान दिया है।