वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में मंगलवार के दिन नशामुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा के नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने परिवार, समुदाय और स्वयं को नशा मुक्त रखने का संकल्प लिया।