मंगलवार को दिनदहाड़े एक व्यवसाय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उसे मामले में बुधवार को बड़ा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां मृतक के तरफ से आए आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने आरोपी के दुकान में तोड़फोड़ की। स्थाई लोग अपने-अपने घरों में बंद हो गए। पुलिस के द्वारा काफी मशक्कत के बाद भीड़ पर कंट्रोल किया गया। पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।