बरेली में मिशन शक्ति फेस-05 के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर मनचलों और कानून तोड़ने वालों को साफ संदेश दिया है। थाना बारादरी पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने पीलीभीत रोड स्थित डोहरा चौराहे पर चेकिंग के दौरान खुले में शराब पी रहे 10 शोहदों को हिरासत में लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेशों के क्रम में की गई।