जमुई: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तथ्य छुपाने पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक समेत 3 चिकित्सक निलंबित, पत्र जारी होने के बाद मचा हड़कंप
Jamui, Jamui | Mar 12, 2026 कुख्यात नक्सली कमांडर सिद्धू कोड़ा की पुलिस अभिरक्षा में मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी को छिपाने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक समेत तीन चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर की गई है। इस संबंध में पत्र जारी किया गया है जो गुरुवार की शाम 5:00 बजे सामने आई है।