खागा: हथगांव में हज़रत बुर्हान शहीद बाबा रहमउल्लाह अलैह का 162वां सालाना उर्स संपन्न, कव्वाली में झूम उठे अकीदतमंद
हथगांव कस्बे में स्थित सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत बुर्हान शहीद बाबा रहमउल्लाह अलैह का 162वां सालाना उर्स अकीदत और बेहद सादगी व अदब के साथ मनाया गया। इस मौके पर हजारों की तादाद में पहुंचे अकीदतमंदों ने बाबा की मजार शरीफ पर मखमली चादर और फूल पेश कर फातिहा पढ़ी। मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए खास दुआएं मांगी गईं।