गिरिडीह: गिरिडीह विधानसभा में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर ओल्ड डीसी ऑफिस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर ओल्ड डीसी ऑफिस कैंपस स्थित अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में शनिवार को 11 बजे से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।