मथुरा: नेशनल हाईवे पार करते वक्त युवक का भीषण हादसा, एक्सीडेंट में हुई मौत
मथुरा के नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक हाईवे पार कर अपने पुराने मकान की ओर जा रहा था। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।