बारा: मवैया गाँव में तालाब विवाद के चलते जल सत्याग्रह: तीसरे दिन भी परिवार का विरोध जारी
कौंधियारा थाना क्षेत्र के मवैया गांव में तालाब विवाद को लेकर एक परिवार का जल सत्याग्रह आज रविवार तीसरे दिन भी जारी रहा।अयोध्या प्रसाद भारतीय अपने परिवार के साथ तालाब में तिरंगा लेकर पानी के बीच खड़े होकर प्रशासन से न्याय की मांग करते रहे।परिवार का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा तालाब पर अवैध कब्जा कर मछली पालन किया जा रहा है।