सरमथुरा: आंधी-तूफान का कहर: पेड़ और बिजली पोल टूटे, कई गांवों में बिजली गुल
क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली पोल धराशायी हो गए, जिससे हाईवे सहित ग्रामीण मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। कई जगहों पर सड़क पर गिरे पेड़ों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह तक भी कई मार्गों से पेड़ नहीं हटाए ज