बिजनौर: गांव खेड़की में छप्परनुमा मकान में आग लगने से मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | Jun 11, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव खेड़की में एक छप्परनुमा मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और बा मुश्किल आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग बुझाने के दौरान गांव निवासी दो युवकों के हाथ झुलस गए जिनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।