बिजनौर: बिजनौर में लोकहित निधि लिमिटेड कंपनी के तीन डायरेक्टर खाताधारकों का करोड़ों रुपया लेकर फरार
Bijnor, Bijnor | Jun 10, 2024 बिजनौर में सन 2015 से चल रही लोकहित निधि लिमिटेड कंपनी के तीन डायरेक्टर मोहित कुमार जितेंद्र कुमार नवनीत कुमार अपने खाता धारकों का करोड़ों रुपया लेकर फरार हो गए। उसके बाद खातेधारक बिजनौर कलेक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपनी रकम वापसी व दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।