चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र में सड़क पर दौड़ रही कारों की छतों से जान जोखिम में डालकर रील बनाते हुए वीडियो वायरल
नूरपुर क्षेत्र में सड़कों पर जा रही गाड़ियों की छतो पर खिड़कियों से बाहर निकलकर कुछ युवकों का रील बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुवार की सांय करीब 4:00 बजे यह वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी नूरपुर को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।