गिरिडीह: मकतपुर में संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन
मकतपुर में संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को 3 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां संतोषी का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद पाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, मां के दर्शन के लिए भी लगातार श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।