सिवनी मालवा: इकलानी ग्राम नहर में नहाते समय नाबालिग डूबा, SDRF टीम की तलाश जारी
सिवनी मालवा तहसील के ग्राम इकलानी में मंगलवर शाम को नहर में नहाते समय एक किशोर लापता हो गया। गाजनपुर निवासी शिवा मालवीय अपने कुछ दोस्तों के साथ इकलानी नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। बुधवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोर