तारानगर: भालेरी में स्कॉर्पियो की ट्रक से टक्कर, विद्युत पोल से टकराकर पलटा ट्रक, 4 घायल, दो बाइक और एक गाड़ी भी चपेट में आई
भालेरी के चौराहे पर रात को दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। जिसमें तारानगर से सरदारशहर की ओर जा रहे ट्रक के पीछे चूरू की तरफ से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर घूम गया व सडक़ किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर पलट गया, पोल टूट गया, ट्रक पलट गया। जिसमें दो बाइक व एक कार चपेट में आ गई, जिसमें कार में चार जने घायल हो गए।