मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू पुलिस में बड़ा फेरबदल, 175 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला; मेदिनीनगर के बदले गए ट्रैफिक प्रभारी
पलामू पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करीब 175 अवर निरीक्षक (SI) और सहायक अवर निरीक्षक (ASI) स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस आदेश के तहत सब इंस्पेक्टर राजेश रंजन को तरहसी थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वे इससे पहले पांकी थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं रुद्रनानंद सरस को जिले का नया ट्र