सिंहस्थ 2028: उज्जैन में 10 हजार सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स तैयार करने का लक्ष्य, 7 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 🛡️🤝
उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। होमगार्ड लाइन में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण के पहले सत्र का शुभारंभ किया गया। सिंहस्थ महापर्व के दौरान आपातकालीन सेवाओं के लिए कुल 10 हजार सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में 150 वॉलिंटियर्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। अधिकारियों ने स्वयंसेवकों से सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ जमीनी अभ्यास पर भी जोर देने का आग्रह किया है, ताकि वे आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई कर सकें।
#Simhastha2028 #UjjainNews #CivilDefence #MPNews #Sitit24News