पटना ग्रामीण: राजद के स्मार्ट मीटर विरोध पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह का पलटवार, कहा- 'चरवाहा विद्यालय वाले क्या जाने स्मार्ट मीटर'
राजद द्वारा स्मार्ट मीटर का विरोध किए जाने पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने पलटवार किया है। शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे अपनी आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चरवाहा विद्यालय वाले स्मार्ट मीटर का लाभ क्या जानेंगे।