पटना ग्रामीण: शताब्दी भवन में अशोक कुमार पांडे ने पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की ली शपथ
शुक्रवार की सुबह 10:00 पटना हाई कोर्ट के शताब्दी भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जस्टिस अशोक कुमार पांडे ने पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चन्द्रन ने समारोह में शपथ दिलायी।