राजातालाब: चौखंडी में तेज रफ्तार पल्सर सवार युवक ने चार पहिया वाहन में मारी जोरदार टक्कर, युवक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार पल्सर सवार युवक ने चार पहिया वाहन में मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी गांव स्थित पोखरे के समीप शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन से जा टकराया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।