गिरिडीह: गिरिडीह के नए नगर आयुक्त के पद पर बिजय सिंह बिरुआ ने नगर निगम कार्यालय में किया पदभार ग्रहण
गिरिडीह के नए नगर आयुक्त के पद पर बिजय सिंह बिरुआ ने शुक्रवार को 12 बजे नगर निगम कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया. गिरिडीह में नगर आयुक्त का पद खाली रहने के कारण बिजय सिंह बिरुआ ने स्वतः अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान उप नगर आयुक्त प्रशान्त कुमार लायक ने नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ का स्वागत किया।