जालौर: बागरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बस से अवैध डोडा पोस्त के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jalor, Jalor | Apr 18, 2025 जालौर के बागरा थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे आकोली बस स्टैंड पर कोटा से बाड़मेर जा रही रोडवेज बस से 2 किलो 177 ग्राम अवैध डोड़ा पोस्त चूरा बरामद किया है। पुलिस ने बस को जब्त करने के साथ ही बस चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जिला एसपी के निर्देश पर ऑपरेशन भोकाल एवं ऑपरेशन संपोलिया के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।