जालौर: जालौर में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की
Jalor, Jalor | Apr 18, 2025 जालौर के सभी उपखंड मुख्यालय पर आज शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्ती और परिवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का विरोध किया।