अजयगढ़: 10 वर्षों के इंतजार के बाद घर आई नन्ही लक्ष्मी, डीजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत, दिया बेटियों के सम्मान का संदेश
पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत किरतपुर के ग्राम कल्याणपुर में बेटी के जन्म पर मनाया गया अनोखा उत्सव पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मध्य प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त देवी सिंह लोधी के परिवार में करीब 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पुत्री का जन्म हुआ। इस खुशी को परिवार ने यादगार बनाने के लिए अस्पताल से घर तक भव्य स्वागत यात्रा