दरभंगा: लहेरियासराय के बीके रोड में बने दुकानों आवंटन को लेकर उपमहापौर के नेतृत्व में पार्षदों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दरभंगा के लहेरियासराय के बीके रोड में बने दुकानों के आवंटन को लेकर उपमहापौर नाजिया हसन के नेतृत्व में कई पार्षदों ने दरभंगा जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। वहीं सोमवार को दिन के 12:30 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए मौजूद पार्षदों ने कहा कि नगर निगम के द्वारा बनाए गए दुकानों को आवंटन को लेकर कई प्रकार की अनियमिताएं बरती गई है। जिसकी जांच की मांग करते हैं।